पीलीभीत। गत 5 जून 2026 को ललौरीखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे मिले एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के शरीर पर बने विशेष टैटू और फोटो के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान धर्मेंद्र कुमार (पुत्र नन्हेंलाल) के रूप में की है। मृतक जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्वार का रहने वाला था और पैसे से किसान परिवार से ताल्लुक रखता था।
​उल्लेखनीय है कि जब पुलिस ने शव बरामद किया था, तो ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक का सिर और एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो चुका था, जिससे उसकी तत्काल पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे। इस बीच, सोशल मीडिया और पुलिस द्वारा प्रसारित की गई फोटो तथा युवक के हाथ-शरीर पर बने टैटू के निशानों को देखकर परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान धर्मेंद्र के रूप में की।
​शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से ठीक एक दिन पहले धर्मेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकला था। पुलिस इस पारिवारिक विवाद और हादसे के बीच के कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। थाना पुलिस के अनुसार, शव की आधिकारिक पहचान होने के बाद अब पंचनामा और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, और मामले की गहराई से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi