सितारगंज। घर से निकला युवक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
गांव गुरुनानक नगरी, गोठा निवासी रेशम सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को उसका बेटा बाज सिंह (30) घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। आस-पड़ोस, नातें-रिश्तेदारों में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। बताया कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ है। वहीं, मामले में पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।