पीलीभीत। वन महोत्सव के अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र (टीबी अस्पताल) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) भरत कुमार डीके ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि खुशी हो या गम, हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आज अपने नाम से लगाया गया पौधा कल वृक्ष बनकर ऑक्सीजन, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों को जीवन प्रदान करेगा। अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के दौरान अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अजय कुमार चौहान के नेतृत्व में छात्राएं ज्योति मौर्य, अनुष्का भारती, सोनम, स्वाति मौर्य और शिक्षिका साधना गुप्ता द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित एक आकर्षक रंगोली बनाई गई। प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग भरत कुमार डीके ने छात्राओं द्वारा बनाई गई इस रंगोली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हरियाली के इस अभियान में मीडिया जगत और प्रशासन ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री, जिला सूचना अधिकारी मुशायर अली, और पत्रकार हरिओम बाजपेई, प्रसून शुक्ला, अजय गुप्ता, करण देव शर्मा, तेजपाल वर्मा, धर्मेंद्र चौहान, मुकेश कुमार, राजकुमार, रीना दीक्षित, अजय देव वर्मा व विनोद तिवारी ने पौधा रोपकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।
इसके साथ ही जिला क्षय रोग केंद्र के स्टाफ और वन विभाग की टीम ने भी परिसर को हरित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लेखाकार अनुराग सिंह, अतुल मिश्रा, लैब टेक्नीशियन रामनरेश, अनामिका, हिरेश कुमारी, सुपरवाइजर गोविंद राम, शेर सिंह चौहान, राजेश कुमार गंगवार, क्लर्क राजा बाबू, चंदन, विकास, हरदीप सहित पीलीभीत वन रेंज के रेंजर विनीत श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर शेर सिंह और वन दरोगा अमित तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहै।