प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों तथा दूर-दराज़ के क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के नए चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और देश के नागरिक उड्डयन ढांचे को नई मजबूती मिली है।

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि ‘विकसित उड़ान’ भारत में क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार का नया अध्याय है। उन्होंने बताया कि 28,840 करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली इस योजना के तहत दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में हवाई सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत 100 से अधिक नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड के विकास का लक्ष्य रखा गया है, जिससे देशभर में किफायती हवाई यात्रा का दायरा और व्यापक होगा।

जोधपुर हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में श्री नायडू ने कहा कि नया विश्वस्तरीय टर्मिनल मारवाड़ क्षेत्र में हवाई संपर्क को मजबूत करेगा और राजस्थान में पर्यटन, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi