लखनऊ। प्रेम प्रकाश ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रेम प्रकाश उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

अब उनके आजाद समाज पार्टी में शामिल होने को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi