नोएडा। सेक्टर-119 स्थित The Aranya Society में एसी फटने के बाद भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एसी में हुए विस्फोट के बाद फैली। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल और पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है तथा स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।