लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रविवार को प्रदेशभर के थानों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन के दौरान दहेज उत्पीड़न, दहेज मृत्यु, घरेलू हिंसा और महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध कानून सहित महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों तथा उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मिशन शक्ति के इस विशेष अभियान के तहत समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कानूनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।