रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 25 जून तक चलने वाली तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय,वाहिनी उत्तराखण्ड पुलिस हैण्डबॉल कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी आईजी पीएसी सुनील कुमार मीणा ने किया। इसके बाद हैण्डबॉल 31वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी द्वितीय वाहिनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें 31वीं वाहिनी पीएसी ने 7 गोल अधिक अर्जित कर शानदार विजय प्राप्त की। इसके अलावा बास्केटबॉल जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद चंपावत के बीच मैच खेला गया जिसमें जनपद चंपावत टीम 0-2 के अंतर से विजेता रही। आयोजकों के अनुसार आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस (जनपद वाहिनी) की 9 टीमों के लगभग 144 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं,उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उधर 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 25 जून को होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं मंडल आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती रहेंगी। यहां पर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी पंकज भट्ट,सेनानायक आईआरबी प्रथम डॉ हरीश वर्मा,उप सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी मिथिलेश कुमार,बिमल कुमार आचार्य उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी,सहायक सेनानायक विमल रावत 31वीं वाहिनी पीएसी,सहायक सेनानायक 46वीं पीएसी प्रतिमा भट्ट,हीरा सिंह जलाल,ज्योति प्रकाश,खुर्शीद अली,पूरन सिंह,गीता उप्रेती समेत सभी टीमों के टीम मैनेजर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *