अलीगढ़। जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के नऊरी भोजपुर गांव में खेत पर काम करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक थ्रेसर में फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि उसके दोनों पैर, दोनों हाथ और सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।