रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा विभाग, ऊधम सिंह नगर की ओर से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे शुरू हुई इस जागरूकता दौड़ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 330 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक समृद्ध जीवनशैली है। ऐसे आयोजन युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम छह-छह विजेताओं सहित कुल 12 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार, डॉ. राकेश चिलानाजिला नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेंद्र सिंह रौतेला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी जनकी कार्की, डॉ. सोनल, डॉ. भावना जोशी, डॉ. सुरेंद्र कुमार पपनैज, डॉ. धर्मेंद्र सोनी, डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. मीना अधिकारी, डॉ. ऋषि गुप्ता, फार्मेसी अधिकारी दीपक पंवार, राहुल पुरोहित, मशरूफ अहमद, प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार, रमेश जोशी, दिनेश कुमार, पंचकर्म सहायक मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, पुष्पा रुबाली, सुरेश चंद्र कुड़ई, सूरज प्रताप तथा योग प्रशिक्षक अनिल चौधरी, लक्ष्मी देवी, तरुण सिंह बगड़वाल और विजय शंकर सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi