​पीलीभीत। कला और संस्कृति को समर्पित संस्था ‘संस्कार भारती’ के तत्वावधान में ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लता मंगेशकर फैंस क्लब के कलाकारों ने सुर कोकिला लता मंगेशकर और प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावभीनी व सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की।


​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य और विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ वाग्देवी (सरस्वती) की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन करने वालों में संस्कार भारती के ब्रज प्रांत के महामंत्री नंदन नंदन गर्ग, प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, अशोक उप्रेती, रोशन लाल गंगवार, डॉ. परविंदर सिंह सैहमी और डॉ. आदित्य पाण्डेय शामिल रहे। इसके पश्चात् विशिष्ट अतिथि नंद नंदन गर्ग को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर डॉ. आदित्य पाण्डेय, गोविंद कपूर एवं अविनाश मिश्र ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं, एडवोकेट अविनाश मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को श्री गर्ग का विस्तृत परिचय कराया। कार्यक्रम में डॉ. ऋचा वार्ष्णेय ने संस्था के सत्र 2025-26 का प्रगति वृत्त (वार्षिक विवरण) प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. परविंदर सिंह सैहमी और श्रीमती रंजीत सैहमी को डॉ. भरत कंचन, डॉ. ऋचा वार्ष्णेय, डॉ. रश्मि प्रकाश एवं श्रीमती पुष्पा सिंह ने अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


​सुरीले गीतों से बंधा समां
​स्वरांजलि सभा में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां हुईं। सुपरस्टार सिंगर फेम क्षितिज सक्सेना और कृपा दीक्षित ने ‘रात के हमसफर’, वर्षा सक्सेना और समृद्धि सक्सेना ने ‘पिया तोसे नैना लागे रे‘, तथा आकांक्षा सिंह व नवीन बाहरी ने ‘जाने कैसे कब कहां’ गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में राजीव सक्सेना व डॉ. आदित्य पांडे ने ‘रात बाकी बात बाकी‘, डॉ. नीलिमा शर्मा व गौरव अग्रवाल ने ‘लुटे कोई मन का नगर’, रंजीत सैहमी व डॉ. प्रदीप कुमार सक्सेना ने ‘धड़कने लगी दिल के तारों की दुनिया’, और रजनी अग्रवाल व नबी अंसारी ने ‘इतना तो याद है मुझे’ जैसे गीतों से समां बांधा।


​संगीत का यह सफर यहीं नहीं रुका; संदीप सिंह (प्रथम) व मंजू सिंह ने ‘किसी राह पर किसी मोड़ पे‘, डॉ. नेहा शर्मा व डॉ. अमित कात्यान ने ‘जय जय शिव शंकर’, अनीता चौधरी व निखिल अग्रवाल ने ‘महबूब मेरे महबूब मेरे तू है तो दुनिया’, डॉ. दीपा मिश्रा व डॉ. अनिल मिश्रा ने ‘मुझे कितना प्यार है तुमसे’, डॉ. शुची गुप्ता व संदीप सिंह (द्वितीय) ने ‘कोरा कागज था यह मन मेरा’, गोविंद कपूर ने ‘हजार राहे मुड़कर देखी’, इरा कंचन व डॉ. भारत कंचन ने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ तथा डॉ. अलका श्रीवास्तव व डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना ने ‘मैं ना भूलूंगा’ गीत की सुरीली प्रस्तुति दी। इनके अलावा संस्कार भारती के संरक्षक संजय पांडे ‘गौहर’ ने ‘नैनो में बदरा छाए’, डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने ‘ओह रे ताल मिले नदी के जल में’ और डॉ. एस. के. मित्रा ने ‘कभी बेकसी ने मारा’ गीत को अपने बेहतरीन अंदाज में पेश कर खूब वाहवाही लूटी।


​कला और संस्कारों को मंच देती है संस्कार भारती: नंद नंदन गर्ग
​इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं ब्रज प्रांत के महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार भारती एक ऐसी अनूठी संस्था है जो भारतीय संस्कारों और हमारी पारंपरिक कलाओं को जीवंत रखने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने पीलीभीत इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां की शाखा ने कला के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम के अंत में लता मंगेशकर फैंस क्लब की ओर से मुख्य अतिथि नंद नंदन गर्ग को एक विशेष स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया, साथ ही मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को संस्कार भारती की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


​गरिमामयी रही उपस्थिति
​समारोह के प्रथम भाग का कुशल संचालन डॉ. नीलेश कटियार ने तथा द्वितीय भाग (सांस्कृतिक सत्र) का संचालन डॉ. आदित्य पांडे ने किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्कार भारती के महामंत्री डॉ. भरत कंचन ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
​इस भव्य संगीत संध्या में डॉ. पूनम चंद्रा, मधु कुमार, कुमकुम अग्रवाल, नीता मोदी, हर्षित सिंह, अभिमन्यु गंगवार, डॉ. देवेंद्र गोस्वामी, हर्ष कंचन, सुमेधा, डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री, डॉ. एस.के. अग्रवाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. ममता सक्सेना, संदीप सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ. आस्था कंचन, आकाश सिन्हा, धर्मेंद्र निमरानी, डॉ. संजय गुप्ता, सपना पांडे, दिव्या मित्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *