​पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरनपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान शुभप्रीत सिंह उर्फ शब्बो (पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह), निवासी ग्राम कटपुरा, थाना माधोटांडा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को कस्बा पूरनपुर से कलीनगर रोड स्थित अकैडमिक हायर पब्लिक स्कूल के पास से घेराबंदी करके दबोचा।
​यह कार्रवाई थाना पूरनपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0स0) 252/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या- UP27AC 8617) बरामद की है। इस बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शुभप्रीत सिंह उर्फ शब्बो एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के अमरिया और पूरनपुर थानों में लूट, जानलेवा हमला (धारा 307), आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
​इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक (प्र0नि0) शपवन कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक (उ0नि0) अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस्टेबल शिवा तालियान शामिल रहे। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *