दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता, फीफा विश्व कप 2026 का आज से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में भव्य आगाज हो रहा है। इतिहास के इस सबसे बड़े और विस्तारित संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में आज ग्रुप ए में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसे भारतीय समयानुसार आज रात साढ़े बारह बजे (12 जून की मध्यरात्रि) से लाइव देखा जा सकेगा। फुटबॉल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब टूर्नामेंट में 32 के बजाय रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 48 टीमों को कुल 12 ग्रुपों में बांटा गया है, जहां प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। तीन मेजबान देशों को सीधे प्रवेश मिलने के अलावा अन्य 45 देशों ने दो साल लंबे कड़े क्वालिफिकेशन दौर को पार कर यहां जगह बनाई है। टूर्नामेंट के इस नए प्रारूप में प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और इसके साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण (राउंड ऑफ 32) के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस बार 19 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फिनाले तक कुल 104 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 72 ग्रुप स्टेज मैच और 32 नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *