शाहजहांपुर। गुरुवार को हाईवे पर एक रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में बस चालक की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *