सितारगंज। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 30 लाख रुपए हड़पने का मामले सामने आया है। वहीं, मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
शाहगढ़, बहेड़ी (यूपी) निवासी मोहम्मद खालिद खां ने बताया कि उसने व साथी फाजिल हुसैन ने गांव सिसैया, सितारगंज निवासी इमदाद रसूल, शाहिद रसूल व शाबेज से सितारगंज में करीब 11 बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था। फरवरी 2023 में भूमि का बैनामा कराने के नाम पर उक्त लोगों ने उससे 30 लाख रुपए भी लिए थे।
आरोप लगाया कि इसके बाद उक्त लोगों ने ना तो जमींन का बैनामा कराया गया और न ही उनके रकम वापस किए। 11 जनवरी 2026 को जब वह अपने साथी फाजिल हुसैन और रहमत अली के साथ आरोपियों के गोदाम पर रुपए वापस मांगने पहुंचा। तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मामले में पुलिस ने इमदाद रसूल, शाहिद रसूल और शाबेज के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *