​पीलीभीत। उर्स-ए-शाह जी मियां के मुबारक मौके पर इंसानियत की ख़िदमत के लिए हर साल की तरह इस साल भी सेवा का खूबसूरत सिलसिला कायम रहा। इस अवसर पर ज़ायरीन और आम लोगों की सहूलियत के लिए फ्री ड्रिंकिंग वाटर स्टॉल (पानी की सबील) और फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया, जहाँ बड़ी तादाद में लोगों ने लाभ उठाया। बढ़ते तापमान और गर्म मौसम को देखते हुए पानी की सबील पर राहगीरों और ज़ायरीन को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुँचाई गई।
​वहीं, आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में आने वाले लोगों का मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें ज़रूरी दवाएं और उचित चिकित्सीय मशवरे दिए गए। दावत-ए-इस्लामी के खादिम हज़रत मोहम्मद गुफ़रान शम्सी अत्तारी ने बताया कि इस तरह की ख़िदमत का मकसद सिर्फ अल्लाह तआला की रज़ा हासिल करना और इंसानियत की बेहतरीन सेवा करना है। उन्होंने भीषण गर्मी में भी मुस्तैदी से जुटे तमाम वालंटियर्स और ख़िदमत में लगे आशिक़ान-ए-रसूल की मेहनत को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं कीं। इलाके के लोगों ने इस इंसानी ख़िदमत की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक मिसाली कदम बताया।
​इस मुबारक और पुनीत कार्य को सफल बनाने में अरशद मदनी, एजाज मदनी, हाफिज अजीम, हाफिज हसीन, कारी नाजिम, जिया भाई, शमशाद, डॉ. रशीद, डॉ. मंसूब, रमीज़, रशीद मेडिकल और खालिद मालिक आदि का भरपूर सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने अपनी सेवा भावना से इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बना दिया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *