​पीलीभीत। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरखेड़ा में एक तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक दिव्यांग महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना २२ मई २०२६ को दोपहर लगभग ०२:२० बजे की है, जब ग्राम सेमरखेड़ा की रहने वाली दिव्यांग महिला फरजाना बी अपनी पुत्री नूर बी के साथ रिक्शे से दवा लेने ग्राम रम्पुरा मित्र जा रही थीं. जैसे ही उनका रिक्शा गांव में ही सज्जाद वली खां के घर के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी ने लापरवाही से चलाते हुए उनके रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रिक्शा चला रही नूर बी और दिव्यांग फरजाना बी को गंभीर चोटें आईं.​के बाद घायल मां-बेटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जहानाबाद में अपना उपचार कराया और उसके बाद थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी. फरजाना बी की शिकायत के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालिका चांदनी (पत्नी धर्मेंद्र, निवासी ग्राम सेमरखेड़ा) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), २०२३ की धारा २८१, १२५(ए) और १२५(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की अग्रिम कानूनी जांच उप-निरीक्षक (एसआई) अमर कुमार को सौंपी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *