पीलीभीत। जनपद में क्षेत्रीय विकास और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरजूनियां फार्म में स्थापित ‘जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था’ के एक नए प्रतिष्ठान का पीलीभीत में भव्य शुभारंभ हुआ। नवीन मंडी समिति गेस्ट हाउस के निकट, मंडी गेट प्रशांति ऑटोमोबाइल्स के बगल में नौंगवां पकड़िया स्थित इस नए केंद्र का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक माधव सुकीर्ति मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने खादी और ग्रामोद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार सृजन का एक बेहतरीन माध्यम बताया।

इस उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में 57 बटालियन सितारगंज के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, उनकी धर्मपत्नी प्रमोद कंवर, एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर पीलीभीत के डिप्टी कमांडेंट रितेश श्रीवास्तव तथा माननीय गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के निजी प्रतिनिधि चमकौर सिंह ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को खादी ग्रामोद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ाया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह, रणजीत सिंह भिंडर, सामाजिक कार्यकर्ता राजन यादव, गुरसेठपाल सिंह तथा संस्था के लीगल एडवाइजर हरसुवरन लाल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के सफल संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे संचालक आनंद सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)