रूद्रपुर। लोक रचना समिति द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों की गायन प्रतियोगिता के इस महासंग्राम में कुल 30 मेधावी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में शहर और आसपास के विभिन्न स्कूलों के 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल दौर में 30 प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मुकाबले के लिए 15 श्रेष्ठ गायकों का चयन किया गया। फाइनल राउंड में बच्चों ने यह दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं, तूने ओ रंगीला कैसे जादू किया , हमें तुमसे प्यार कितना,एक राधा एक मीरा, नैनों में बदरा छाए एंव हमें और जीने की चाहत ना होती जैसे एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर हॉल में मौजूद सभी श्रोताओं और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जजों के मूल्यांकन के आधार पर सीनियर वर्ग से ध्रुव को सर्वश्रेष्ठ गायक यानी बैस्ट सिंगर के खिताब से नवाजा गया, जय ने दूसरा और साई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से बैस्ट सिंगर का प्रतिष्ठित खिताब आयुष्मान के नाम रहा जबकि आस्तिक दूसरे स्थान पर और आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग से उद्यान अपनी सुरीली आवाज के दम पर बैस्ट सिंगर चुने गये जबकि आरव दूसरे स्थान पर और नैन्सी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों द्वारा आकर्षक चमचमाती ट्रॉफी और कई विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा,विशिष्ट अतिथि आरएएन स्कूल के प्रबंधक मोहित राय व होली चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक विकास बत्रा,कार्यक्रम अध्यक्ष कोलंबस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज खेड़ा,कार्यक्रम के संयोजक केवल कृष्ण बत्रा, संचालक मोहित बत्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु गाबा, अशोक अदलखा, ताराचंद अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शैली फुटेला, गौरव जुयाल, पारस चुघ, अजय चड्ढा, उत्तरांचल दर्पण के संपादक परमपाल सुखीजा, हरीश अरोड़ा, पवन गाबा पल्ली और राजीव अनेजा ने विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी और पुरस्कार देकर एंव सम्मानित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच का संचालन मोहित बत्रा और भविष्य ढींगरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *