मंडी। मंडी कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चरस के अलावा एक लैपटॉप और चार्जर भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi