पीलीभीत। यू पी एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला एथलेटिक संघ पीलीभीत के द्वारा रविवार को छठी उत्तर प्रदेश महिला,पुरुष एवं बालक,बालिका पैदल चाल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गांधी स्टेडियम में कराई गई । पैदल चल को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। जिसका उद्घाटन जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया। चैंपियनशिप के आयोजन सचिव डोरी लाल शर्मा के द्वारा बताया गया कि इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 50 बालक बालिकाओं ने प्रतिभा किया ।
प्रतियोगिता की 20 किलोमीटर पैदल चल में जनपद उन्नाव के अनुराग ने एक घंटा 48 मिनट 18 सेकंड में रेस को पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जनपद उन्नाव के ही आकाश यादव ने दो घंटे 35 मिनट 17 सेकंड में पुरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चल मैं उन्नाव की सेमल ने दो घंटे 30 मिनट 29 सेकंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया । बालक वर्ग की 10 किलोमीटर पैदल चल में अनुराग कश्यप ने 50 मिनट 29 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान तथा ब्रह्मानंद ब्रह्मानंद ने 108 मिनट लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी वर्ग में बालिकाओं मे जनपद वाराणसी की प्रति ने प्रथम स्थान तथा कन्नौज की खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बालक वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में जनपद शाहजहांपुर के आदित्य ने प्रथम स्थान जनपद मुजफ्फरनगर के चिराग ने द्वितीय स्थान तथा जनपद मेरठ के आदित्य नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चल प्रतियोगिता में प्रयागराज की कोमल ने प्रथम स्थान जनपद गाजियाबाद की मनीषा ने द्वितीय स्थान जनपद सहारनपुर की श्री रानी ने तीर्थ स्थान प्राप्त किया । विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह ने मेडल पहनाकर व पुरस्कार देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव डोरी लाल शर्मा जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा , मनीष कुमार , पप्पू लाल ,विजय कुमार विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ी व कोच उपस्थित रहे।