पीलीभीत। ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में 07 अप्रैल 2026 को 49वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पीलीभीत द्वारा संदीक्षा परिवार और बच्चों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों और उनके बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे बल के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। प्राथमिक चिकित्सालय, ललौरीखेड़ा की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा बाजपेयी ने 16 महिलाओं की गहन चिकित्सा जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए। वहीं, जिला अस्पताल पीलीभीत के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने 07 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनके पोषण और देखरेख से संबंधित जानकारी साझा की।

इस अवसर पर 49वीं वाहिनीं के उप कमांडेंट डॉ. हर्षित मोहन ने उपस्थित सभी महिलाओं को समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच कराते रहने की सलाह दी, ताकि महिला-संबद्ध रोगों से समय रहते बचा जा सके और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सके। शिविर में स्वास्थ्य के प्रति दिखाई गई सक्रियता से संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)
पीलीभीत की हर महत्वपूर्ण खबर और स्वास्थ्य जगत की अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल ‘Adhunik Duniya’ (आधुनिक दुनिया) को फॉलो करें। विस्तृत खबरों के लिए हमारे ‘Adhunik Duniya’ पेज पर भी जुड़ें।