पीलीभीत। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के एमएलसी चुनाव प्रभारी अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सजगता के साथ जुट जाएं। फूल बाबू बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफादार रहने की सीख दी और आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन का ढांचा मजबूत करें। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षक मतदाता बनाने और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक का कुशल संचालन महासचिव डॉ. यासीन अंसारी ने किया। इस सांगठनिक बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए दल में शामिल होने वाले सर्वेश कुमार, ज्वाला प्रसाद, बाबूराम मौर्य, मोहम्मद शरीफ, अरशद खान, ज्ञानी महेंद्र सिंह, जाहिद खान, श्याम पाल सिंह और विजेंद्र सिंह सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राम प्रताप गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, डॉ. नूर अहमद अंसारी, बीडी प्रजापति, गायत्री गंगवार, मो. बलीउल्ला, संजय दुबे, भानु यादव, मुक्तादिर हयात खान, हरपाल नायक, केदारनाथ गौतम, जिवेन्द्र गंगवार, अभिषेक गंगवार, बंटी शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, सुरेश चंद्र, श्रीकृष्ण वर्मा, राशिद खान, जगदीश पटेल, लाजपत गंगवार, दुष्यंत गंगवार, रूम सिंह, सुधा यादव, अमित गंगवार, ग़ालिब हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।