पीलीभीत। हॉबीज हेरिटेज इंडिया सोसाइटी की अप्रैल 2026 की महत्वपूर्ण बैठक बेला पोखरा स्थित संधू निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के दिवंगत अध्यक्ष स्व. रमाकांत शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।
बैठक का मुख्य निर्णय संस्था के नए नेतृत्व का चयन रहा। अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण, सर्वसम्मति से वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव सचिव हर्षल सिंह ने रखा बैठक के दौरान सुखद पलों का भी संचार रहा, जहाँ समिति ने आफताब संधू और दमन संधू को उनके घर आई नन्ही खुशियों (संतान के जन्म) पर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में मेजबान मनजीत सिंह का उनके आतिथ्य सत्कार के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ. एसपीएस संधू, मनजीत सिंह, सतीश जायसवाल, अनिल महेंद्रु, केशव अग्रवाल, साकेत सक्सेना, विक्रम हुसैन, राकेश कुमार, अभिषेक द्विवेदी, मुकुल अग्रवाल, आफताब संधू, अमित शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, हर्षित सिंह और विक्रांत शर्मा सहित समिति के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)