पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी के आह्वान पर आज पूरे पीलीभीत जनपद में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापारियों ने शंखनाद कर दिया। जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में एक साथ प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी माँगें रखीं।
कलेक्ट्रेट पर उमड़ा व्यापारियों का हुजूम
ज़िला मुख्यालय पर व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए एम. ए. जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य से बहुत तेज़ है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। व्यापारियों ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचकर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक स्मार्ट मीटरों की तकनीकी शुद्धता की निष्पक्ष जाँच नहीं हो जाती, तब तक इनकी स्थापना पर रोक लगाई जाए। रिचार्ज खत्म होते ही तत्काल बिजली काटना न्यायसंगत नहीं है; इसके लिए कम से कम एक माह का समय दिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर ना मिलने से हज़ारो व्यापार बंद के कगार पर पहुंच गए है इससे उनके परिवार और वाहन कार्यरत हज़ारो परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है इसके लिए प्रशासन को कोई अल्टरनेट सुविधा मुहय्या कराना चाहिए जिससे उनका व्यापार चल सके

पूरे जिले में एक सुर में विरोध
ज़िला अध्यक्ष के आह्वान पर जिले के हर कोने में संगठन के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला:

  • बीसलपुर: नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल के नेतृत्व में तहसील परिसर में ज़ोरदार प्रदर्शन हुआ।
  • पीलीभीत नगर: नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक के साथ भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
  • पूरनपुर: युवा नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
  • अमरिया: नगर अध्यक्ष असगर नूर ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।
  • मझोला: महिला अध्यक्ष सिद्धि गर्ग के नेतृत्व में महिलाओं ने भी इस अभियान में भागीदारी की।
  • न्योरिया: नगर अध्यक्ष रियाजुद्दीन राजू और नौगवां में नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना के नेतृत्व में व्यापारियों ने आवाज़ बुलंद की।

  • इस व्यापक आंदोलन में ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी के अलावा ,पंकज अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल ,सपना यादव ,कंचन सक्सेना , शोभनीय सिंह ,राजविंदर कौर,ममता छाबड़ा ,नाहिद ख़ान ,साहिल अग्नानी,बाबर , शैली शर्मा, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक , राशिद अंसारी ऋषभ सिंह, रज़ी अंसारी अभिलाष गुप्ता ,कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर.के. शर्मा, प्रवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी ,एडवोकेट विकार उल हसन, नाज़िर, शकील अंसारी, शिवम प्रजापति, रेहान अंसारी , इकराम अंसारी, ताबिश, हर्षित गंगवार, राजेश मौर्य,उज्ज्वल वर्मा ,शाहबाज़ अहमद
    गौतम गोहा ,मनमून,हरीश कुमार, नन्हे बाबू ,विशाल,ऋषि कन्नोजिया, असद अंसारी,उबैस हसन ,तस्लीम खान सहित हज़ारो लोगो ने हिस्सा लिया

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *