गोंडा। गोंडा में बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए आया था।

बताया जा रहा है कि एलबीएस कॉलेज के सामने बारिश के कारण स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतर गया। खंभे से लपेटा गया बिजली का तार पानी में डूबा होने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक आ गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi