पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद पीलीभीत के स्काउट भवन में भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्री राम वाजपेयी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। जिला सचिव अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला आयुक्त स्काउट नरेश चंद्र शुक्ला, जिला आयुक्त गाइड सुमन देवी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना तथा जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति ने किया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने स्काउट-गाइड आंदोलन के सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही, उपस्थित युवाओं को पंडित श्री राम वाजपेयी के जीवन संघर्ष और भारतीय स्काउटिंग में उनके अविस्मरणीय योगदान से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने स्काउट-गाइड गतिविधियों और प्रशिक्षण को सीधे समाजसेवा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जोड़ने पर विशेष बल दिया, ताकि पंडित वाजपेयी के आदर्शों को अपनाकर एकता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, स्काउट-गाइड एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रांजल जायसवाल, रोहित मौर्य, योगेश मौर्य, अभिजीत कुशवाहा, नीतेश, कृष्ण, शिखा, मोहिनी, किरन, चांदनी, सत्यवती, नीतू, अंजली और शालू सहित कई स्काउट और गाइड उपस्थित रहे।