रुद्रपुर। सीलिंग भूमि,नजूल भूमि और ट्रांजिट कैंप की दानपत्र भूमि पर बसे परिवारों को विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी के 31 मई 2023 तथा सचिव विकास प्राधिकरण के 28 नवंबर 2025 के आदेशों को निरस्त कर जिला मुख्यालय की सभी आवासीय कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन बहाल करने की मांग करते हुए कहा व्यापक जनहित को देखते हुए पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त किया जाना आवश्यक है ताकि लोगों को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के विभिन्न वार्डों तथा आसपास की मलिन बस्तियों में हजारों परिवार दानपत्र भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे हैं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा फाजलपुर मेहरोला क्षेत्र की प्रीत विहार, तराई विहार, लोक विहार, बराड़ नगर, अपना इंक्लेव सहित अन्य कॉलोनियों में सैकड़ों परिवार स्थायी रूप से रह रहे हैं इनमें से कई लोग रजिस्ट्री वाली तथा नजूल भूमि पर निवास कर रहे हैं लेकिन भूमि सीलिंग संबंधी प्रतिबंधों के कारण न तो संपत्ति का क्रय विक्रय हो पा रहा है और न ही दाखिल खारिज एवं रजिस्ट्री हो रही है इसका सीधा असर विद्युत संयोजन पर पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने ज्ञापन में मांग की कि सीलिंग भूमि,नजूल भूमि और दानपत्र भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने तथा भूमि को फ्रीहोल्ड किए जाने की भी मांग उठाई। इस दौरान संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, ब्रजेन मंडल, ललित बिष्ट, रामकुमार गुप्ता, संजय कुमार, कुंवरपाल कोली, हिम्मत राम कोली, उनैजा फातमा, विमला देवी, सुनीता, ममता, नेहा, कलावती, आशिया अंसारी, नाजमा, रूबीना, शमीला, मेहनाज बी, विवेक, अंजुम, राहुल, यासमीन, काव्या, बाबू राम, फैसल, रूबल कौर, दीपक, रेशमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi