सितारगंज। बैडमिंटन क्लब के खिलाड़ियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शहर में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग की है।
बुधवार को दिए ज्ञापन में खिलाड़ियों ने कहा कि सितारगंज में खेलकूद की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को खेल प्रतिभाओं को विकसित करने में समस्या हो रही है। फिलहाल, बच्चें व युवा वर्ग मंडी परिसर में स्थित अस्थाई सीमेंटेड कोर्ट पर खेलते हैं। लेकिन उसकी सफाई व्यवस्था ठीक ना होने के कारण उन्हें खेलने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, मोहित तिवारी ने कहा कि खेलने-कूदने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। इससे युवाओं को खेलने के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही, नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से भी दूरी बनी रहती है।
वहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से सितारगंज में उपयुक्त स्थान का चयन कर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग की है।
वहां हरिशंकर रस्तोगी, शंकर सरदार, अनिल रस्तोगी, चिराग मित्तल, चेतन मित्तल, आयुष जिंदल, श्रेया गोयल, ऋषि गुप्ता, हनीश कुमार, यश अग्रवाल, सत्येंद्र बंसल, अमित, आहना चौधरी, समर्थ पांडेय, सानिध्य पाण्डेय, आद्या तिवारी, आराध्या तिवारी, वेदांश बंसल उपस्थित रहें।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)