सितारगंज। कौशल विकास व सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीआई सितारगंज में 7.65 करोड़ की लागत अतिरिक्त कार्यशाला भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री बहुगुणा ने टाटा टेक्नोलॉजी की कार्यशाला का निरीक्षण किया। साथ ही, प्रशिक्षण के लिए आधुनिकतम मशीनें स्थापित करने की सराहना की।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा व कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। अब विदेशों में भी छात्र जॉब के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कौशल विकास व सेवायोजन विभाग में सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के आईटीआई संस्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों से प्रशिक्षित छात्रों को कार्य करने का अवसर प्रदान करने की अपील की। मंत्री बहुगुणा ने बताया कि प्रवेश वर्ष 2025 में राज्य के 32 आईटीआई संस्थानों में डीएसटी को संचालित कराया गया। अब यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है। 16आईटीआई को डीएसटी के लिए वी गार्ड कंज्यूमर प्रोडेक्ट लि. के साथ तथा दो आईटीआई को टाटा आटोकॉम पंतनगर के साथ एमओयू साइन किया गया है। बताया कि सहसपुर स्किल हब सेंटर के अंतर्गत भी पांच सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोले गए हैं। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के आवास पर भोजन की व्यवस्था भी सरकार वहन करेगी।
मंत्री बहुगुणा ने बताया कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के अंतर्गत 52 प्रशिक्षणार्थियों को विदेश में रोजगार के लिए भेजा गया है। अल्मोड़ा में भी इसी प्रकार रोजगार प्रकोष्ठ खोले जाने की योजना सरकार बना रही है। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्थानीय कंपनियों में रोजगार देने के लिए वार्ता की जा रही है। सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने कहा कि कंपनियां तकनीकी शिक्षा प्राप्त स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। निदेशक संजय कुमार ने आईटीआई में बन रहे कार्यशाला भवन से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।
वहां ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, आरएम रविंद्र सिंह, एमएसएमई के डीजीएम गोपाल वेलकर, संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट, रेशम सिंह, मदन लाल, रमेश चंद्र शर्मा, विजय नेगी, सुभाष चंद्र डबराल, रामकुमार, ललित गोस्वामी, कुलदीप कन्याल, रमन चौधरी, साहब सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)