सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम नकुलिया क्षेत्र से एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक, 8,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (32) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 406/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, लेबर और मजदूर सत्यापन अभियान के तहत टीम ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम नकुलिया में सड़क किनारे एक पल्सर मोटरसाइकिल पर कुलदीप बैठा हुआ दिखाई दिया। उसके आसपास कुछ युवक खड़े थे। पुलिस टीम को देखते ही युवक मौके से भाग गए, जबकि कुलदीप मोटरसाइकिल मोड़कर घर की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर के आंगन के बाहर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1cJKmupcnK/

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक, पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK06BM5190, वीवो मोबाइल फोन, सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन, आईफोन-13, 50 कागज के टुकड़े, छह फ्यूल पेपर के टुकड़े, 15 पारदर्शी पन्नियां और 8,200 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार बरामद नकदी में 10 रुपये के 25 नोट, 20 रुपये के 10 नोट, 50 रुपये के 15 नोट, 100 रुपये के 30 नोट और 200 रुपये के 20 नोट शामिल हैं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल और अन्य सामान को भी कब्जे में ले लिया है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव (कस्बा इंचार्ज), हेड कांस्टेबल मतलूब खान, हेड कांस्टेबल टीएस मरतोलिया, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, कांस्टेबल अशोक बोरा और कांस्टेबल ज्योति शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi