सितारगंज। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने थारू समाज के लोगों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता और हिंदू एकता को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान समाज और संगठन के लिए समर्पित महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को थारू विकास भवन, सिसौना में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू सनातनी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।

बैठक के दौरान समाज एवं संगठन के लिए समर्पित महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगठन के योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के लोगों को विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप ताड़ियाल, मनीष यादव, प्रदेश महामंत्री अश्वनी पाठक, प्रदेश युवा सदस्य राजकुमार, प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा, प्रदेश संयोजक गौरव शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री नरेंद्र रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वीना साहू एवं सीमा चौहान, प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा जय जोशी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बसंती देवी, जिला प्रभारी महिला मोर्चा जानकी कोहली और जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi