सितारगंज में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 27 अप्रैल 2025 को गांव कठंगरी निवासी वसीम अंसारी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही पति द्वारा उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

महिला ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब चार बजे आरोपी पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।

आरोप है कि इसके बाद पति ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई और घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते वह शिकायत नहीं कर पाई। एक बार शिकायत करने के बाद भी समझौते के चलते मामला वापस लेना पड़ा था। महिला के पास घटना से जुड़े फोटो और वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।

मामले में बीएस धौनी (सीओ) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *