सितारगंज। पहाड़ी क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बैगुल और कैलाश नदी उफान पर हैं। हालांकि, दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
मंगलवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि बैगुल और कैलाश नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और आपदा कंट्रोल रूम को बाढ़ या किसी अन्य आपदा से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की स्थिति में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इस पर प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi