सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज की आम बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की जिम्मेदारी एडवोकेट हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।

बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर, सितारगंज में बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट दयानंद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौजूद अधिवक्ता सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु एडवोकेट हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया।

बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश दुबे को अपने सहायक चुनाव अधिकारी नामित करने का भी पूर्ण अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जल्द ही आचार संहिता लागू की जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

बैठक के दौरान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में चयनित महिला पदाधिकारियों अधिवक्ता करुणा राणा, रजवंत कौर और रीना सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बार एसोसिएशन की आय-व्यय का विवरण आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बैठक का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता शक्ति प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान एनयू मलिक, रमेश चंद गुप्ता, मंगल राणा, एसके सिंह, प्रकाश ढाली, रमेश कांत प्रभाकर, रवी सागर, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र, फरमान अहमद, टीना सिंह, मनोरमा गुप्ता, रजवंत कौर, सरिता, पूजा, गुरमीत, अफसर अली, आमिर मलिक, राजा सरकार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi