सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय, सितारगंज में वार्षिकोत्सव एवं छात्रसंघ समारोह ‘उत्कर्ष’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज विधानसभा में पहले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। उनके पिता विजय बहुगुणा ने सीएम रहते हुए इस महाविद्यालय की नींव रखी थी। जिसे वह सशक्त करने का कार्य कर रहें है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में परास्नातक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अधिकांश विषयों की पढ़ाई भी कराई जा रही है।
महाविद्यालय के अभाव में पहले कई छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती थी। लेकिन, अब परिस्थितियों बदल गई है। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन में अपने करियर का लक्ष्य तय करें और प्रतियोगिताओं व स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें।


इस अवसर पर मंत्री बहुगुणा ने महाविद्यालय में विधायक निधि से बनाए गए कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कुमाऊँनी लोकगीतों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रसंघ पदाधिकारियों व महाविद्यालय स्टॉफ ने मंत्री बहुगुणा व अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने महाविद्यालय में तैनात असिस्टेंट प्राध्यापक डॉ. राजविंदर कौर की लिखित पुस्तक हिंदी पत्रकारिता का बहुआयामी अध्ययन का विमोचन किया। वहां सितारगंज-सिडकुल इंडस्ट्रीज वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, फकीर सिंह कन्याल, विनय डबराल, अवनीश त्रिवेदी, मनीश्वर मण्डल, छात्रसंघ अध्यक्ष राजविंदर कौर, कुसुम आर्या, मनीषा कुमारी, मनोज, चरनजीत सिंह, अजीत कुमार यादव, मुकेश कुमार, नेहा राणा, दयानंद तिवारी, प्रो. सुभाष कुमार, डॉ. विमला सिंह, डॉ. दीपा मखोलिया, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. संजय टम्टा, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. गीताजंलि मिश्रा, डॉ. शोभा पाण्डे, डॉ. दीपा खम्पा, डॉ. कामिनी दीक्षित, डॉ. कमला उपाध्याय, डॉ. कार्तिक भट्ट, डॉ. सविता रानी, डॉ. दुर्गा तिवारी, डॉ. गरिमा जोशी, डॉ. सोहनी, डॉ. अजय लटवाल, डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. प्रज्ञा, जानकी विश्वकर्मा, कमलेश जोशी, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi