सितारगंज। सितारगंज स्थित नवीन मंडी में बने खाद्य विभाग के दो कांटों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई। इस बार शासन ने कांटों को पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। वहीं, खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
बतातें चलें कि सरकारी कांटों पर गेहूं खरीद ना होने से किसानों ने एसएमओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया था। वहीं, शुक्रवार को खरीद शुरू होते ही किसान ने राहत की सांस ली। वह अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद शुरू होने से उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी।
एसएमओ विनय चौधरी ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। केंद्रों पर तौल और पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह निर्धारित मानकों के अनुसार साफ और सूखा गेहूं ही खरीद केंद्रों पर लाएं। जिससे खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)