सितारगंज। एसएसबी सीमांत मुख्यालय, रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार 57 वीं वाहिनी एसएसबी के तीन दिवसीय भ्रमण पर सितारगंज पहुंचे। इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को महानिरीक्षक अमित कुमार ने उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के साथ सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एसएसबी परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, अस्पताल, टाइप-चार एवं टाइप-पांच आवासीय क्वार्टर तथा एसटीपी परियोजना के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने उन्हें वाहिनी की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी।


महानिरीक्षक अमित कुमार ने सैनिक सम्मेलन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सजगता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने जवानों को उत्साह एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर विशेष बल दिया। अत्याधिक गर्मी के बीच स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की भी सलाह दी।


साथ ही, उन्होंने जवानों के साथ लंच किया और आहार में मोटे अनाज के उपयोग को प्रोत्साहित किया।
वहां द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार, उप कमांडेंट निहारिका प्रियदर्शिनी राय, उप कमांडेंट अनिल कुमार, उप कमांडेंट दीपक तोमर, और डॉ. सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)