लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बड़ा फैसला लेते हुए रुक्मिणी देवी को समाजवादी महिला सभा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इस संबंध में आधिकारिक तैनाती आदेश जारी कर दिया है।

राजनीतिक गलियारों में रुक्मिणी देवी की इस नियुक्ति को महिला वोट बैंक और पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और अधिक मजबूती देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने इस निर्णय के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि 2027 की जंग के लिए पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता दे रही है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब प्रदेश भर में आधी आबादी को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का जिम्मा संभालेंगी।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *