संतकबीरनगर | उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत संतकबीरनगर जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने एक शातिर गैंगस्टर की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क कर लिया है
टेमा गांव में पुलिस की मुनादी और कुर्की
पूरा मामला कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा गांव का है, जहां गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त इसरार अहमद के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसा है सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी टेमा गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव में बकायदा ढोल-नगाड़ा बजवाकर मुनादी कराई और मुनादी के बाद कानूनन कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।
7.60 लाख रुपये की कार जब्त
पुलिस के अनुसार, आरोपी इसरार अहमद ने समाज में भय और आतंक फैलाकर अवैध रूप से धन अर्जित किया था, जिससे उसने एक लग्जरी कार खरीदी थी प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए इस 7.60 लाख रुपये मूल्य की कार को जब्त कर सरकारी कब्जे में ले लिया है
अपराधियों को सख्त चेतावनी
संतकबीरनगर पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि अपराध के रास्ते से कमाई गई किसी भी चल-अचल संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इसरार अहमद के अन्य अवैध ठिकानों और बेनामी संपत्तियों का भी ब्योरा जुटा रही है ताकि उन पर भी आगे का एक्शन लिया जा सके।