सितारगंज।उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल ने जिले में विस्तार करते हुए सितारगंज अग्रवाल महासभा का संजय गोयल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यालय में समाज के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संजय गोयल को आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष यादराम गुप्ता जी के निधन उपरांत ये दायित्व लंबे समय से रिक्त था,समाज को अग्रणी ऊंचाइयों पर पहुँचाने, समाजहित में सभी के लिए समान निर्णय,लगातार सभा के माध्यम से कार्य करना,आगामी अग्रसेन जयंती की भव्य तैयारी आदि हेतु कर्मठ,लगनशील,ओजस्वी और तेजतर्रार अध्यक्ष के रूप में संजय गोयल का चयन किया गया है,इनके नेतृत्व में समाज अग्रणी भूमिका निभाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि समाज ने जो दायित्व जिम्मेदारी दी है में पूरा प्रयास करूंगा कि सभी को साथ लेकर समाज को एक नया आयाम दूं और समाज का मस्तिष्क हमेशा ऊंचा रखने को हरपल प्रयासरत रहूंगा।

संजय गोयल के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सिंघल, सरपरस्त रोशन लाल अग्रवाल, मुकेश गर्ग, सुरेश जैन, कपिल मित्तल, पशु कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य शीतल सिंघल, अंकुर गर्ग, प्रदीप गर्ग, राजाराम सिंघल, अनिल गर्ग, पवन गुप्ता, विनय मित्तल, संदीप बंसल, विनय गर्ग, शिवम मित्तल, उमेश अग्रवाल सोनू, दीपक गोल्डी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi