शामली। मंडी थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ करंट लगने से सास और बहू दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब घर का बल्ब जलाया जा रहा था। बल्ब जलाने के दौरान अचानक करंट लग गया। करंट की चपेट में आई सास को बचाने के लिए जब बहू आगे बढ़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना जोरदार था कि सास और बहू दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद से कसेरवा गांव में मातम पसरा हुआ है।