गजरौला (पीलीभीत)। गजरौला कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित विधवा ने बताया कि घर में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। उसने शादी के लिए घर में सामान इकट्ठा किया था, जो कर मौका पाकर चुरा ले गए।
गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने पीड़ित विधवा की तहरीर के आधार पर बताया कि, गजरौला कला क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव के मुख्य मार्ग पर रामपाल की विधवा गुलाबो देवी का मकान है। पीड़िता के अनुसार, उसके दोनों बेटों की जल्द ही शादी होने वाली थी, जिसके लिए उन्होंने जेवरात और कीमती सामान जमा किया था।
गुरुवार देर रात चोर उसकी गैरमौजूदगी में मकान के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर दाखिल हो गए, और घर में रखी संदूक और अलमारियों को खंगालकर कर सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल और लगभग 3,000 रुपये नकद सहित कुल 80,000 रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने आगे बताया कि शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाए जाने पर सभी के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि घर में रखा कीमती सामान जेवर नकदी गायब है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *