सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिरसा रोड से पिपलिया की ओर करीब 50 मीटर आगे, पिपलिया गांव की तरफ एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में मौजूद सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे से 55 भरे और 3 खाली, कुल 58 प्लास्टिक के पाउच बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक इन पाउचों में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब थी।

पुलिस ने बरामद शराब में से एक लीटर शराब को नमूने के तौर पर प्लास्टिक की बोतल में लेकर सील सर्वे मोहर की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, निवासी ग्राम सिसईखेड़ा, नानकमत्ता, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 479/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल हरगोविन्द सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi