वाराणसी। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित कछवां रोड पर नहर किनारे सड़क पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक की पहचान तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi