क्या भारत के सबसे कुख्यात जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सिंडिकेट अब दुनिया की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी के सीधे निशाने पर आ चुका है? अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने लॉरेंस बिश्नोई के कथित संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई करते हुए उसके बेहद करीबी सदस्य सतेंदर जीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार (कथित तौर पर सतेंदर जीत सिंह के नाम से दर्ज) की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 50 हजार डॉलर (करीब 41 लाख रुपये से अधिक) के भारी-भरकम इनाम की घोषणा की है।

कनाडा और अमेरिका में फैला है बिश्नोई का नेटवर्क ।
एफबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सतेंदर सिंह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा एक मोस्ट वांटेड आरोपी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा है कि यह भारतीय गिरोह अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के अलावा अमेरिका और कनाडा के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में भी हत्या, जबरन वसूली और विभिन्न हिंसक आपराधिक गतिविधियों में कथित रूप से सीधे तौर पर संलिप्त रहा है।

वैश्विक स्तर पर एफबीआई ने मांगी मदद ।
लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए एफबीआई ने वैश्विक स्तर पर लोगों से एक विशेष अपील जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि यदि दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति के पास सतेंदर सिंह की लोकेशन या उसकी गिरफ्तारी में सहायक कोई भी पुख्ता जानकारी हो, तो वे तत्काल एजेंसी के आधिकारिक नंबरों या नजदीकी अमेरिकी दूतावास से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi