​पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र ललौरीखेड़ा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से एक मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कैंप में ब्लॉक क्षेत्र के कुल 44 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा गठित विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने बच्चों की दिव्यांगता का गहन परीक्षण किया। कैंप में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजीव सक्सेना, फिजिशियन डॉ. संजीव कुमार, नेत्र सर्जन सुरभि सिंह तथा ईएनटी सर्जन प्रवीण शर्मा व डॉ. सचिन प्रजापति ने अपनी सेवाएं दीं और छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौके पर ही आठ पात्र छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।
​इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के स्पेशल एजुकेटर संजीव मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, रामदास, राजेश कुमार, सुनील त्रिपाठी, पंकज कुमार, अनिल सोनकर और विजय कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा कैंप में बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi