लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ तैनात सब-इंस्पेक्टर/एसएसआई (SSI) धर्मवीर शाही पर एक मामले की विवेचना के दौरान एक पीड़िता का यौन शोषण करने का बड़ा आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि दारोगा धर्मवीर शाही ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी संगीन आरोप लगाया है कि दारोगा और दो अज्ञात लोगों ने उसे कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिश भी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दारोगा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा धर्मवीर शाही को सस्पेंड कर पुलिस हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।