रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची SDRF की टीम ने देवदूत बनकर बेहद दुर्गम परिस्थितियों में 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक की जान बचाई। स्क्यू किए गए युवक को स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक लाया गया और तत्काल अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक खाई में कैसे गिरा, स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *