रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। उप संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) रुद्रपुर द्वारा यूके 06 बी.आर. (UK 06 BR) सीरीज के फैंसी और वीआईपी (VIP) नंबरों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नीलामी संपन्न हो गई है. गाड़ियों के लिए आकर्षक नंबर रखने के शौकीनों के बीच मची होड़ से इस बार परिवहन विभाग के खजाने में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस पूरी नीलामी प्रक्रिया से विभाग को कुल 16 लाख 1 हजार रुपये का शानदार राजस्व प्राप्त हुआ है.

‘0001’ नंबर बना किंग, 5.51 लाख में हुई नीलामी
एआरटीओ कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस नीलामी में हमेशा की तरह ‘0001’ नंबर की सबसे ज्यादा डिमांड रही और इसके लिए सबसे महंगी बोली लगाई गई. यह वीआईपी नंबर 5 लाख 51 हजार रुपये की अधिकतम बोली के साथ नीलाम हुआ. इसके बाद अन्य सिंगल डिजिट और वीआईपी नंबरों के लिए भी कार मालिकों ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए।

इन नंबरों के लिए भी लगी लाखों की बोली

  • नंबर 0003: इसके लिए 2 लाख 21 हजार रुपये की बोली लगाई गई।
  • नंबर 0008: यह नंबर 1 लाख 58 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
  • नंबर 0005: इसके लिए कार शौकीनों ने 14 लाख 35 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगाई।

38 में से 21 नंबर बिके, शेष की नीलामी 16 अगस्त से
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बी.आर. सीरीज के तहत कुल 38 फैंसी नंबरों को ऑनलाइन नीलामी के लिए उपलब्ध कराया गया था। इनमें से 21 नंबरों पर बोलीदाताओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर बोली लगाई, जिससे विभाग को 16.01 लाख रुपये का कुल राजस्व हासिल हुआ. एआरटीओ ने बताया कि जो नंबर इस बार की प्रक्रिया में शेष रह गए हैं, उनके लिए आगामी 16 अगस्त से दोबारा ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें इच्छुक लोग भाग ले सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi